A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹50,000 तक के बेनिफिट के साथ स्कूटर खरीदने का यहां है मौका, कीमत ₹49,999 से शुरू, जानें डिटेल

₹50,000 तक के बेनिफिट के साथ स्कूटर खरीदने का यहां है मौका, कीमत ₹49,999 से शुरू, जानें डिटेल

स्कूटर पर आपको सर्विस ट्रस्ट गारंटी, बायबैक गारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर की जाएगी। कंपनी का कहना है कि 80% से ज्यादा मामलों में उसी दिन सर्विस का समाधान भी किया जा रहा है।

यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा।- India TV Hindi
Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा।

अगर आप भारी बेनिफिट के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी में हैं तो आपके लिए अभी बेहतर मौका है। ओला इलेक्ट्रिक गुरुवार को एक खास ऑफर का ऐलान किया जिसमें आप 50,000 रुपये तक के बेनिफिट के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। कंपनी ने यह ऑफर अपने नए अभियान  End ICE Age के तहत पेश की है। इस पहल का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज़ी से बढ़ावा देना है, जिसके तहत कंपनी बेहतर प्रोडक्ट, आकर्षक कीमतें और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव देने पर फोकस कर रही है।

सिर्फ 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्कूटर

कंपनी के मुताबिक, इस अभियान के तहत Gen 3 Ola S1 X (2kWh) और Ola Roadster X (2.5 kWh) को सिर्फ 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके साथ ही पूरे पोर्टफोलियो पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अब सबसे किफायती और बेहतर विकल्प बनते जा रहे हैं।

ग्रोथ पर फोकस कर रही कंपनी

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने कहा कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने ऊर्जा सुरक्षा को फिर से केंद्र में ला दिया है। ऐसे में भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के जरिए अब ग्रोथ पर फोकस कर रही है और अपने प्रोडक्ट्स को आक्रामक कीमतों के साथ पेश करते हुए Service Trust Guarantee और Buyback Guarantee जैसी सुविधाएं दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

इस अभियान के तहत कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई भरोसेमंद सुविधाएं भी शुरू की हैं। इनमें सर्विस ट्रस्ट गारंटी, बायबैक गारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि 80% से अधिक मामलों में उसी दिन सर्विस का समाधान किया जा रहा है। यदि तय समय में सर्विस पूरी नहीं होती है, तो ग्राहकों को मुफ्त ओला कैब वाउचर दिया जाएगा।

8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी

कंपनी 60% तक का सुनिश्चित बायबैक वैल्यू भी दे रही है, जिससे भविष्य में वाहन अपग्रेड करना आसान होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने यह भी घोषणा की है कि अब उसके S1 स्कूटर और रोडस्टर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दी जाएगी, जिससे ग्राहकों को लंबी अवधि तक भरोसेमंद अनुभव मिलेगा।

Latest Business News