A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Royal Enfield की बिक्री में 34% की ताबड़तोड़ तेजी, एक्सपोर्ट में भी जबरदस्त उछाल

Royal Enfield की बिक्री में 34% की ताबड़तोड़ तेजी, एक्सपोर्ट में भी जबरदस्त उछाल

रॉयल एनफील्ड ने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की और ये एक वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा अभी तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। इससे पहले कंपनी ने एक वित्त वर्ष में कभी भी इतनी मोटरसाइकिल नहीं बेची थी, जितनी मोटरसाइकिल पिछले वित्त वर्ष में बिकी हैं।

Royal Enfield, Royal Enfield sales, Royal Enfield sales in march, Royal Enfield in march 2025, Royal- India TV Hindi
Image Source : ROYAL ENFIELD रॉयल एनफील्ड ने 2024-25 में दर्ज की अभी तक की सबसे ज्यादा बिक्री

Royal Enfield sales: टू-व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च 2025 में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 1,01,021 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल मार्च महीने में ये आंकड़ा 75,551 रहा था। रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने 88,050 यूनिट्स रही, जो मार्च 2024 की 66,044 यूनिट्स की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा, कंपनी का एक्सपोर्ट भी 36 प्रतिशत बढ़कर 12,971 यूनिट हो गया, जबकि मार्च 2024 में ये 9507 यूनिट रहा था। 

रॉयल एनफील्ड ने 2024-25 में दर्ज की अभी तक की सबसे ज्यादा बिक्री

रॉयल एनफील्ड ने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की और ये एक वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा अभी तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। इससे पहले कंपनी ने एक वित्त वर्ष में कभी भी इतनी मोटरसाइकिल नहीं बेची थी, जितनी मोटरसाइकिल पिछले वित्त वर्ष में बिकी हैं। कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,09,900 यूनिट्स रही। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने कुल 9,12,732 मोटरसाइकिल बेची थीं।

कंपनी के निर्यात में भी आया 37 प्रतिशत का सालाना उछाल

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की घरेलू बिक्री 9,02,757 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की 8,34,795 यूनिट्स से 8 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का निर्यात भी सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 1,07,143 यूनिट्स पर पहुंच गया। रॉयल एनफील्ड के सीईओ और आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. गोविंदराजन ने कहा, ‘‘ ये साल रॉयल एनफील्ड के लिए बेहतरीन रहा है। सालाना बिक्री में 10 लाख का आंकड़ा पार करना इस बात का प्रमाण है कि हमने क्या कुछ हासिल किया है।’’ बताते चलें कि टू-व्हीलर कंपनी रॉयल एनफील्ड, ट्रैक्टर और ट्रक बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स की सब्सिडरी कंपनी है।

Latest Business News