A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TATA की NEXON-Harrier सहित अन्य कारें 2 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, कंपनी ने दाम में कर दिया इतना इजाफा

TATA की NEXON-Harrier सहित अन्य कारें 2 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, कंपनी ने दाम में कर दिया इतना इजाफा

टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट ने लागत में बढ़ोतरी को इसकी वजह बताई है। अगर आपको कार खरीदनी है तो आपके पास सस्ते में खरीदारी का मौका सिर्फ 31 मार्च तक ही है।

कंपनी की ICE कार रेंज हैचबैक Tiago से लेकर SUV Safari तक फैली हुई है।- India TV Hindi
Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट कंपनी की ICE कार रेंज हैचबैक Tiago से लेकर SUV Safari तक फैली हुई है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को घोषणा की कि इनपुट लागत बढ़ने के कारण वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) वाली पैसेंजर कारों की कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी के बयान के अनुसार, ICE पोर्टफोलियो में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के अनुसार भिन्न हो सकती है। टाटा मोटर्स ने बताया कि यह मूल्य संशोधन बढ़ती इनपुट लागत के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी की ICE कार रेंज हैचबैक Tiago से लेकर SUV Safari तक फैली हुई है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) ₹4.57 लाख से ₹23.42 लाख के बीच है।

TATA की ICE पैसेंजर कारों का मॉडल

टाटा मोटर्स सिएरा, सफारी, हैरियर, नेक्सॉन,  कर्व, पंच, ऑल्ट्रोज, टियागो और टिगोर कारों की बिक्री करती है।

इन कंपनियों ने भी कीमत बढ़ाने का किया है ऐलान

BMW ग्रुप इंडिया ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी कारों और SUVs की कीमतों में सबसे ज़्यादा 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी भारत में बिकने वाले सभी स्थानीय रूप से बदले गए BMW मॉडल्स और पूरी तरह से निर्मित (CBU) BMW और MINI यूनिट्स पर लागू होगी। इसके अलावा, Mercedes-Benz India ने भी अप्रैल 2026 से अपनी कारों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की पुष्टि की है। यह 2026 में कंपनी की दूसरी कीमत बढ़ेगी, पहली बढ़ोतरी जनवरी में की गई थी। कंपनी ने इसकी वजह महंगाई के यूरो के मुकाबले कमजोर होने और बढ़ती लागत को बताया है।

कीमत बढ़ने से पहले गाड़ियों की बिक्री पर एक नजर

भारत में फरवरी 2026 में कंपनियों से डीलर्स तक घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की डिस्पैचमेंट (थोक बिक्री) साल-दर-साल 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4,17,705 यूनिट्स हो गई। सियाम (भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता संघ) ने हाल ही में जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 3,77,689 यूनिट्स था। पॉजिटिव मार्केट सेंटिमेंट्स के कारण यह ग्रोथ जारी रही, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स प्रभावित हो सकते हैं।

Latest Business News