1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने पेश की मिड साइज एसयूवी सिएरा, 25 नवंबर को होगी ऑफिशियल लॉन्चिंग

टाटा मोटर्स ने पेश की मिड साइज एसयूवी सिएरा, 25 नवंबर को होगी ऑफिशियल लॉन्चिंग

90 के दशक की 3 दरवाजों वाली बॉक्सी, बोल्ड और आकर्षक टाटा सिएरा, जिसने कभी भारतीय सड़कों पर राज किया था, ये भारत में डिजाइन और निर्मित पहली एसयूवी थी।

tata motors, tata motors passenger vehicles, tmpv, tata sierra, tata sierra launch, tata sierra lauc- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/TATAMOTORS_CARS 90 के दशक में आई थी 3 दरवाजों वाली टाटा सिएरा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने शनिवार को अपनी मिड साइज एसयूवी ‘सिएरा’ को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया। कंपनी ने कहा कि नई टाटा सिएरा अपनी विरासत और विशिष्ट डिजाइन को बरकरार रखते हुए स्वतंत्रता, व्यक्तित्व और अन्वेषण की भावना को प्रतिबिंबित करती है। टाटा का ये मॉडल हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसी मिड साइज की एसयूवी को टक्कर देगा। नई टाटा सिएरा को आधिकारिक तौर पर 25 नवंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि सिएरा का पुराना मॉडल ही टाटा मोटर्स की पहली एसयूवी कार थी।

90 के दशक में आई थी 3 दरवाजों वाली टाटा सिएरा

90 के दशक की 3 दरवाजों वाली बॉक्सी, बोल्ड और आकर्षक टाटा सिएरा, जिसने कभी भारतीय सड़कों पर राज किया था, ये भारत में डिजाइन और निर्मित पहली एसयूवी थी। करीब दशक के बाद एक बार फिर भारत की सड़कों पर वापसी करने जा रही है। नई सिएरा को पेश करने के मौके पर टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल डिजाइन हेड मार्टिन उहलरिक ने कहा कि ये मॉडल सिर्फ एक नाम या गाड़ी भर नहीं है, बल्कि ये भारतीय प्रतिभा और आकांक्षा का जीवंत प्रतीक है। 

कई बार शोकेस की जा चुकी है टाटा सिएरा

बताते चलें कि टाटा मोटर्स ने नए सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को कई बार प्रदर्शित किया था। 2020 में, इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद, 2023 में टाटा ने ऑटो एक्सपो में सिएरा ईवी को शोकेस किया था। 2020 की तुलना में, इस बार ये ज्यादा परिपक्व और अपने फाइनल लुक के ज्यादा करीब लग रही थी। ऑटो एक्सपो 2025 में, सिएरा आईसीई के कॉन्सेप्ट वर्जन को ज्यादा एडवांस और बॉक्सी लुक में दिखाया गया था। टाटा मोटर्स ने मूल सिएरा की विशिष्ट आयताकार पिछली खिड़की को फिर से बनाने की कोशिश की, जो अब फाइव-डोर वाले लेआउट के कारण अलग हो गई है।

Latest Business News