देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स 28 मई को अपनी हैचबैक कार टिऐगो का नया अपडेटेज मॉडल लॉन्च करने जा रहा है। टाटा अपनी इस पॉपुलर छोटी कार को सभी वैरिएंट्स में लॉन्च करेगा। टाटा टिऐगो सिर्फ पेट्रोल और सीएनजी में ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी नए अवतार में लॉन्च होने जा रही है। टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में नई टिऐगो का टीजर जारी किया था, जिसमें कार की खूबसूरती आसानी से देखी जा सकती है। 28 मई को टाटा टिऐगो की न सिर्फ बारीकियां नजर आएंगी, बल्कि इसकी कीमत से भी पर्दा उठ जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि टाटा टिऐगो का इलेक्ट्रिक मॉडल सबसे सस्ता, सबसे सुरक्षित और सबसे खूबसूरत दिखने वाली गाड़ियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर सकता है।
टाटा ने पूरी तरह से बदल दिया टिऐगो ईवी का फ्रंट
टाटा मोटर्स की कारें अपनी जबरदस्त सेफ्टी और एडवांस्ड फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। टाटा ने सिर्फ टिऐगो के एक्सटीरियर को नहीं बल्कि इंटीरियर को भी पूरी तरह से बदल दिया है, जिसकी बारीकियां 28 मई को स्पष्ट रूप से दिख जाएंगी। टाटा की नई टिऐगो अब न सिर्फ ज्यादा सुरक्षित होगी, बल्कि ये पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और एडवांस्ड फीचर्स से लोड होगी। नई टाटा टिऐगो ईवी के फ्रंट को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसके अलावा, इसका इंटीरियर भी अब काफी ज्यादा आकर्षक बन गया है।
नए मॉडल में मिलेगा आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट
कार का डैशबोर्ड ब्लैक और ग्रे कलर के डुअल कॉम्बिनेशन में आएगा। इसके अलावा, नए मॉडल का इंटीरियर पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है। नए मॉडल में आपको बेहतर सीट और आर्मरेस्ट के साथ ही रियर एसी वेंट भी मिलेंगे, जो पीछे बैठने वाले लोगों को भी जबरदस्त ठंडक देंगे। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टाटा टिऐगो के फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी को लेकर क्या अपग्रेड किए गए हैं। मौजूदा मॉडल में फ्रंट में 2 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मौजूदा मॉडल को सेफ्टी में 4 स्टार मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि टाटा अपनी नई टिऐगो को 6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च कर सकता है, जिससे इसकी सेफ्टी रेटिंग भी 4 से बढ़कर 5 स्टार हो सकती है।
Latest Business News