A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹3.49 लाख सस्ती होगी Toyota Fortuner, ₹2.4 लाख तक घटेंगे हुंडई की गाड़ियों के दाम

₹3.49 लाख सस्ती होगी Toyota Fortuner, ₹2.4 लाख तक घटेंगे हुंडई की गाड़ियों के दाम

कंपनी ने बताया कि नया जीएसटी सिस्टम लागू होने के बाद कैमरी की कीमत 1.01 लाख रुपये, वेलफायर की कीमत 2.78 लाख रुपये कम होने की उम्मीद है।

gst, gst new rates, gst slab, goods and services tax, gst reform, toyota cars, hyundai cars, gst on - India TV Hindi
Image Source : TOYOTA FORTUNER इनोवा क्रिस्टा की कीमत में आएगी 1.8 लाख रुपये की गिरावट

सरकार द्वारा जीएसटी दरों में संशोधन के बाद टोयोटा किर्लोस्कर की गाड़ियां 3.49 लाख रुपये तक सस्ती हो जाएंगी। इसी तरह, हुंडई की गाड़ियों के दाम भी 2.40 लाख रुपये तक घट जाएंगे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने शनिवार को कहा कि वे जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3.49 लाख रुपये तक की कटौती कर रहे हैं। संशोधित कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी। टोयोटा ने बताया कि फॉर्च्यूनर की कीमत 3.49 लाख रुपये तक कम हो सकती है। इसी तरह, लेजेंडर की कीमत 3.34 लाख रुपये, हाइलक्स की कीमत 2.52 लाख रुपये कम हो सकती है।

इनोवा क्रिस्टा की कीमत में आएगी 1.8 लाख रुपये की गिरावट

कंपनी ने बताया कि नया जीएसटी सिस्टम लागू होने के बाद कैमरी की कीमत 1.01 लाख रुपये, वेलफायर की कीमत 2.78 लाख रुपये कम होने की उम्मीद है। इनके अलावा, ग्लैंजा हैचबैक की कीमत 85,300 रुपये तक, टैसर की कीमत 1.11 लाख रुपये, रुमियन की कीमत 48,700 रुपये, हाइराइडर की कीमत 65,400 रुपये, इनोवा क्रिस्टा की कीमत 1.8 लाख रुपये, इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 1.15 लाख रुपये तक कम हो जाएंगी। 

2.4 लाख रुपये तक सस्ती होंगी हुंडई की गाड़ियां

हुंडई मोटर इंडिया ने भी ग्राहकों को जीएसटी दरों में कटौती का लाभ पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2.4 लाख रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने रविवार को कहा कि वरना पर 60,640 रुपये से लेकर प्रीमियम एसयूवी टूसों पर 2.4 लाख रुपये तक की कीमत में कटौती 22 सितंबर से लागू होगी।

जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी रेट स्लैब में किया बड़ा उलटफेर 

बताते चलें कि जीएसटी काउंसिल ने 3 सितंबर को जीएसटी सिस्टम से 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले टैक्स स्लैब को हटा दिया। नए बदलाव 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगे। पहले जीएसटी सिस्टम में कुल 4 स्लैब- 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत थे। 22 सितंबर से सिर्फ 2 स्लैब- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रहेंगे।

Latest Business News