1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TVS बढ़ाएगा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का उत्पादन, अब हर महीने 80,000 स्कूटर बनाने का लक्ष्य

TVS बढ़ाएगा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का उत्पादन, अब हर महीने 80,000 स्कूटर बनाने का लक्ष्य

टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटरों की हिस्सेदारी लगातार तेजी से बढ़ रही है। कुल टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लगभग 11-12 प्रतिशत है, जबकि स्कूटर सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

tvs, tvs electric scooters, electric scooter market, electric scooter market share- India TV Hindi
Image Source : TVS TVS बढ़ाएगा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का उत्पादन

देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के. एन. राधाकृष्णन ने कहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूत मांग को पूरा करने के लिए मार्च 2027 के अंत तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाकर 80,000 यूनिट प्रति माह करने की योजना बना रही है। 

अभी हर महीने 60,000-65,000 यूनिट्स की है क्षमता

के. एन. राधाकृष्णन ने कंपनी के निवेशकों से कहा, "हम अपनी क्षमता भी बढ़ा रहे हैं। अभी हम लगभग 60,000-65,000 यूनिट्स की क्षमता पर काम कर रहे हैं। हमने इसे अगले स्तर पर ले जाते हुए लगभग 80,000 यूनिट्स करने की योजना बनाई है।" 

टू-व्हीलर मार्केट में तेजी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी

बताते चलें कि टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटरों की हिस्सेदारी लगातार तेजी से बढ़ रही है। कुल टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लगभग 11-12 प्रतिशत है, जबकि स्कूटर सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। टीवीएस मोटर फिलहाल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बाजार की टॉप कंपनी है। 

बजाज ऑटो भी क्षमता बढ़ाने पर कर रहा है काम

टीवीएस की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो भी अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाकर 80,000 यूनिट करने पर काम कर रही है। एथर एनर्जी भी अपनी मौजूदा मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता बढ़ाकर 41,000 यूनिट से ज्यादा कर रही है। इसके अलावा, कंपनी की एक नई यूनिट भी स्थापित की जा रही है। 

iQube और Orbiter नाम से दो मॉडलों की बिक्री करता है टीवीएस

बताते चलें कि टीवीएस फिलहाल, iQube और Orbiter नाम से दो मॉडलों की बिक्री करता है। टीवीएस मोटर की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 1,86,186 यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 80,009 यूनिट थी। रशलेन के मुताबिक, टीवीसी ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3,05,972 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। जबकि, बजाज ने चेतक नाम से बाजार में बिक रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2,54,882 यूनिट्स की बिक्री की।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में तेजी बनी रहने की उम्मीद

राधाकृष्णन ने कहा, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में तेजी बनी रहेगी और इस सेगमेंट में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।" उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में करीब 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ये भी पढ़ें

8 रुपये महंगा होगा दूध, कर्नाटक मंत्रिमंडल ने कीमतें बढ़ाने का लिया फैसला

Latest Business News