A
Hindi News पैसा ऑटो Defender के लुक वाली Tata Sierra का कम्पीटिशन किन कारों से है? इन सभी के लिए है खतरे की घंटी

Defender के लुक वाली Tata Sierra का कम्पीटिशन किन कारों से है? इन सभी के लिए है खतरे की घंटी

टाटा की इस नई कार में आगे और पीछे कनेक्टेड DRLs, LED हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स, चारों तरफ ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स होंगे।

tata motors, tata motors passenger vehicles, tmpv, tata sierra, tata sierra launch, tata sierra lauc- India TV Paisa Image Source : TATA MOTORS मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV हो सकती है सिएरा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने पिछले हफ्ते शनिवार को अपनी मिड साइज एसयूवी ‘सिएरा’ को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया, जिसे 25 नवंबर को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद ही इसकी बारीक डिटेल्स सामने आएंगी। रेंज रोवर डिफेंडर की तरह दिखने वाली नई टाटा सिएरा एक मिड साइज एसयूवी है, जिसे इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर मिलेगी। टाटा की नई सिएरा को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी कारों का सामना करना होगा। यहां हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि क्या नई सिएरा इस सेगमेंट में अपने राइवल्स का मुकाबला कर पाएगी या उन पर भारी पड़ जाएगी।

सेगमेंट में कैसे बेस्ट होगी टाटा सिएरा

टाटा की इस नई कार में आगे और पीछे कनेक्टेड DRLs, LED हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स, चारों तरफ ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स होंगे। ये फीचर्स इस सेगमेंट की सिर्फ कुछ ही गाड़ियों में मिलते हैं। नई सिएरा में 19-इंच तक के व्हील ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे, जो इस सेगमेंट में किसी भी दूसरी गाड़ी के पास नहीं है। सिएरा का इंटीरियर बाकी गाड़ियों से बहुत ज्यादा अलग नहीं है। हालांकि, इसमें 3-स्क्रीन सेटअप है, जिनमें से एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दो इंफोटेनमेंट के लिए दिए गए हैं। ये एसयूवी डॉल्बी एटमॉस के साथ पेश की गई है। ये सारे फीचर्स, इस सेगमेंट की किसी भी दूसरी गाड़ी में नहीं हैं।

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV हो सकती है सिएरा

ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुकाबिक, सिएरा में टाटा का नया डायरेक्ट-इंजेक्शन 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पहली बार आएगा, जिसे पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था, जिसका अनुमानित आउटपुट लगभग 170hp और 280Nm है। अगर ये आंकड़े बरकरार रहते हैं तो टाटा सिएरा इस मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV होगी। टाटा का TGDI इंजन का एक नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, जो अपेक्षाकृत कम 120hp और 140Nm (अनुमानित) आउटपुट देता है, एंट्री-लेवल सिएरा वैरिएंट के साथ पेश किया जाएगा, जिससे टाटा को नई SUV की कीमत आक्रामक रूप से तय करने में मदद मिलेगी। 

1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आते हैं हुंडई और किआ के एंट्री-लेवल वैरिएंट

हुंडई और किआ के एंट्री-लेवल वैरिएंट और सभी एस्टोर वैरिएंट 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आते हैं। दूसरी ओर, मारुति ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है, लेकिन ये अपने 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ-साथ फैक्टरी-फिटेड CNG सिस्टम के साथ आकर्षक हो जाते हैं। टाटा चार मीटर से ज्यादा लंबे मॉडलों के लिए सीएनजी और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी विचार कर रहा है और सिएरा इन पावरट्रेन के लिए तैयार की जा सकती है।

Latest Business News