Airtel New Plans: एयरटेल का नंबर रखते हैं तो ये रही नई दरों की पूरी डिटेल, जानिए कितने ज्यादा पैसे लगेंगे
टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नए टैरिफ प्लान की घोषणा की है। प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई हैं, जो करीब चार साल में पहली वृद्धि है।

- कंपनी का सीमित डेटा वाला सालाना प्लान अब 998 रुपए की जगह 1,498 रुपए का हो गया है। इस प्लान की दर में यह 50.10 प्रतिशत की वृद्धि की हई है। 1498 रुपए वाले प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस, 24 जीबी डेटा के साथ 365 दिनों की वैधता मिलेगी।
- भारती एयरटेल की विज्ञप्ति के मुताबिक, एयरटेल ने सालाना प्लान को 41.14 प्रतिशत बढ़ा कर 1,699 रुपए की जगह 2,398 रुपए का कर दिया है। जिसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस व 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन के साथ 365 दिनों की वैधता मिलेगी।
टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। सरकारी शुल्क के भुगतान के आदेश से कंपनियों पर अतिरिक्त भार पड़ा है। इसकी भरपाई के लिए निजी क्षेत्र के सभी प्रमुख ऑपरेटर मोबाइल दरों में इजाफा करने का फैसला लिया है।