Flipkart के बाद अब Amazon पर चल रही है एप्पल iPhone 7 की सेल, मिल रहा है हैवी डिस्काउंट
Flipkart के बाद अब Amazon पर चल रही है एप्पल iPhone 7 की सेल, मिल रहा है हैवी डिस्काउंट
Sachin Chaturvedi
Published : Jun 08, 2017 09:25 pm IST, Updated : Jun 08, 2017 09:25 pm IST
ईकॉमर्स साइट Amazon इंडिया पर iPhone 7 का धमाकेदार ऑफर जारी है। अमेजन पर iPhone 7 के विभिन्न मैमोरी वैरिएंट पर अलग अलग डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।
Flipkart के बाद अब Amazon पर चल रही है एप्पल iPhone 7 की सेल, मिल रहा है हैवी डिस्काउंट
ये हैं इसकी स्पेसिफिकेशंस
iPhone 7 सीरीज को एप्पल ने भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने सबसे बड़ी यानि कि 4.7 इंच की स्क्रीन दी है। जिसका रिजोल्यूशन 750×1334 पिक्सल है। इसमें एप्पल ए10 फ्यूज़न प्रोसेसर दिया गया है। iPhone 7 2 जीबी की रैम से लैस है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है।