Hindi Newsपैसागैजेटइनफोकस ने भारत में लॉन्च किया टर्बो 5 स्मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू
इनफोकस ने भारत में लॉन्च किया टर्बो 5 स्मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू
Sachin Chaturvedi Published : Jun 28, 2017 09:52 pm IST, Updated : Jun 28, 2017 09:52 pm IST
अमेरिका के लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड इनफोकस ने भारत में नया हैंडसैट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे टर्बो 5 नाम से बाजार में पेश किया है।
इनफोकस ने भारत में लॉन्च किया टर्बो 5 स्मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल का है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो टर्बो5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।