Motorola 19 जून को भारत में लॉन्च कर सकती है सस्ता स्मार्टफोन मोटो सी प्लस, ये हैं फीचर्स
Motorola 19 जून को भारत में लॉन्च कर सकती है सस्ता स्मार्टफोन मोटो सी प्लस, ये हैं फीचर्स
Sachin Chaturvedi
Published : Jun 15, 2017 05:44 pm IST, Updated : Jun 15, 2017 05:44 pm IST
Motorola इंडिया ने बताया है कि भारत में मोटो सी प्लस लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने लॉन्चिंग ईवेंट के मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं।
Motorola 19 जून को भारत में लॉन्च कर सकती है सस्ता स्मार्टफोन मोटो सी प्लस, ये हैं फीचर्स
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद मोटो सी प्लस की बात करें तो इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। पहले ही बताया गया है कि यह फोन 1 जीबी और 2 जीबी की रैम विकल्प के साथ आता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी की है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का भी विकल्प मिलेगा। अब इसके कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।