12,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Realme 6 स्मार्टफोन सीरीज, 4300 mAh बैटरी और 64MP क्वाड रियर कैमरा है खास
Realme India के सीईओ माधव सेठ ने बताया कि Realme 6 और Realme 6 Pro को उपभोक्ताओं के फीडबैक पर भारत में ही तैयार किया गया है।

रियलमी 6 मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिप से संचालित है जो दो कलर ऑपश्न कोमेट व्हाइट और कॉमेट ब्लू में आएगा। यह स्मार्टफोन तीन कार्ड स्लॉट से लैस है और इसकी बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी।
रियलमी 6 प्रो दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रन करता है और यह भी तीन कार्ड स्लॉट से लैस है। रिलयमी 6 प्रो में कुल 6 कैमरे हैं, जिसमें डुअल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा और 64एमपी क्वाड रियर कैमरा शामिल है। रियलमी 6 प्रो दो कलर ऑप्शन लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज में आएगा।