नई दिल्ली। नए साल पर चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने Realme 2020 Sale की घोषणा की है, जो कि 5 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर किया गया है। इस सेल में आपको रियलमी के फोन पर डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा। रियलमी 2020 सेल में आप रियलमी 3i, रियलमी 5s, रियलमी X2, रियलमी 3 प्रो, रियलमी X, रियलमी 5 प्रो और दूसरे बजट स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स का लाभ ले सकते हैं। आप भी जानिए किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
रियलमी 2020 सेल में रियलमी फोन्स पर कोई बैंक ऑफर्स तो नहीं है, लेकिन आप कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। रियलमी की वेबसाइट पर आप चुनिंदा फोन्स 10 प्रतिशत MobiKwik सुपरकैश प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट पर Cashify एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए एडिशनल 500 रुपए का भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
रियलमी C2
रियलमी 2020 सेल के दौरान रियलमी C2 के फोन पर 500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। Realme C2 के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट 5,999 रुपए में उपलब्ध है। वहीं 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 6,999 रुपए में खरीद सकते हैं। बता दें कि Realme C2 ड्यूड्रॉप डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस रियलमी 3 को 1500 रुपए की छूट के बाद मात्र 7,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।