स्वाइप ने अपने एलीट नोट स्मार्टफोन की कीमतें 1,300 रुपए घटाईं, अब 6,699 रुपए में उपलब्ध
स्वाइप ने अपने एलीट नोट स्मार्टफोन की कीमतें 1,300 रुपए घटाईं, अब 6,699 रुपए में उपलब्ध
Sachin Chaturvedi
Published : Jun 16, 2017 07:19 pm IST, Updated : Jun 16, 2017 07:19 pm IST
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी स्वाइप ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन एलीट नोट की कीमतों में कटौती कर दी है। स्वाइप एलीट नोट की कीमत अब 6699 रुपए हो गई है।
स्वाइप ने अपने एलीट नोट स्मार्टफोन की कीमतें 1,300 रुपए घटाईं, अब 6,699 रुपए में उपलब्ध
यह फोन एंड्रॉयड के ऑपरेटिंग सिस्टम 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। अब इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो कि एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैटिंग के शौकीनों के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।