यूजर्स को पोर्ट से रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियां नहीं दे सकेंगी लुभावने ऑफर्स, जांच करेगा ट्राई
यूजर्स को पोर्ट से रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियां नहीं दे सकेंगी लुभावने ऑफर्स, जांच करेगा ट्राई
Dharmender Chaudhary
Published : May 07, 2017 05:08 pm IST, Updated : May 07, 2017 05:11 pm IST
ट्राई प्रतिद्वंद्वी नेटवर्क पर पोर्ट के इच्छुक ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने के लिए कंपनियों द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स की शिकायतों पर गौर करेगा।
यूजर्स को पोर्ट से रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियां नहीं दे सकेंगी लुभावने ऑफर्स, जांच करेगा ट्राई
शर्मा ने कहा, यदि ये शिकायतें आई हैं तो निश्चित ही हम उन पर गौर करेंगे। चूंकि दरें पारदर्शी और गैरभेदभावकारी होने के मापदंड पर खरी उतरनी चाहिए, इन सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता है। वही रिलायंस जियो के हाल के इस आरोप पर ट्राई की राय के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि संचालक उसके नेटवर्क पर जाने को इच्छुक ग्राहकों को बनाए रखने के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से विशेष ऑफर दे रहे हैं।