वीवो का लेटेस्ट फोन Y66 हुआ 1000 रुपए सस्ता, ये है इस स्मार्टफोन की नई कीमत
वीवो का लेटेस्ट फोन Y66 हुआ 1000 रुपए सस्ता, ये है इस स्मार्टफोन की नई कीमत
Sachin Chaturvedi
Published : Jun 07, 2017 07:09 pm IST, Updated : Jun 07, 2017 07:09 pm IST
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने इस साल Y66 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन 3 महीने के भीतर ही इसकी कीमतें घटा दी गई हैं।
वीवो का लेटेस्ट फोन Y66 हुआ 1000 रुपए सस्ता, ये है इस स्मार्टफोन की नई कीमत
नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने इस साल Y66 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन 3 महीने के भीतर ही इसकी कीमतें घटा दी गई हैं। मुंबई स्थित मोबाइल फोन के रिटेलर महेश टेलिकॉम के मुताबिक यह फोन अब 1000 रुपए कम कीमत के साथ उपलब्ध है। इस कटौती के बाद इस फोन की कीमत अब 13,990 रुपए रह गई है। जबकि लॉन्चिंग के वक्त इसकी कीमत 14,990 रुपए रखी गई थी।