A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 2018 में स्‍मार्टफोन बाजार का किंग बनी शाओमी, सैमसंग रही दूसरी नंबर पर

2018 में स्‍मार्टफोन बाजार का किंग बनी शाओमी, सैमसंग रही दूसरी नंबर पर

इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

smartphone market- India TV Hindi
Image Source : SMARTPHONE MARKET smartphone market

नई दिल्ली। साल 2018 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी ब्रांड शाओमी 28.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी बनी रही। इसके बाद 22.4 फीसदी के साथ दक्षिण कोरियाई ब्रांड सैमसंग व 10 फीसदी हिस्सेदारी के साथ वीवो तीसरे स्थान पर रहा। इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

आईडीसी इंडिया, क्लाइंट डिवाइसेज की एसोसिएट रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने कहा कि 2018 में प्रीमियम स्मार्ट फोन का बाजार अन्य सभी प्राइस सेगमेंट से आगे रहा और साल दर साल आधार पर 43.9 फीसदी बढ़ा, जिसमें 500 से 700 डॉलर के प्राइस सेगमेंट में वनप्लस सबसे आगे रहा, जबकि सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस9 सीरीज के साथ एप्पल को पीछे छोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन केंद्रित ब्रांडों की हिस्सेदारी 2018 में अब तक सबसे उच्च स्तर पर 38.4 फीसदी रही और यह 2018 की चौथी तिमाही में 42.2 फीसदी रही, जबकि ऑफलाइन माध्यम में वार्षिक वृद्धि 6.7 फीसदी रही और चौथी तिमाही में इसकी वृद्धि दर 5 फीसदी रही।

Latest Business News