A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जेडटीई ने बाजार में उतारा नया स्‍मार्टफोन वी870, शानदार कैमरे और दमदार बैटरी से है लैस

जेडटीई ने बाजार में उतारा नया स्‍मार्टफोन वी870, शानदार कैमरे और दमदार बैटरी से है लैस

जेडटीई ने नया स्‍मार्टफोन वी870 लॉन्‍च किया है। कंपनी ने फिलहाल इसे घरेलू बाजार चीन में उतारा है। जेडटीई के इस फोन की कीमत 2699 युआन रखी गई है।

जेडटीई ने बाजार में उतारा नया स्‍मार्टफोन वी870, शानदार कैमरे और दमदार बैटरी से है लैस- India TV Hindi
जेडटीई ने बाजार में उतारा नया स्‍मार्टफोन वी870, शानदार कैमरे और दमदार बैटरी से है लैस

फोन के कैमरे की बात करें तो इसके रिजल्‍ट भी काफी बेहतरीन हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह रियर कैमरा एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। वहीं सेल्‍फी के शौकीनों के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का पावरफुल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Latest Business News