देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने 5G सेवाओं से पर्दा उठा दिया है। कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में जियो 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। जियो की 5जी सर्विस दिवाली पर लॉन्च की जाएगी। 5G सेवाओं की घोषणा के साथ ही कंपनी ने 5जी जियो फोन की भी घोषणा कर दी है। कंपनी यह फोन Google के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। आइए जानते हैं कि जियो का फोन कब लॉन्च होगा, कीमत क्या होगी, इसके फीचर्स कैसे होंगे और आप कहां से यह फोन खरीद पाएंगे।
दिवाली पर आ सकता है 5G जियो फोन
रिलायंस ने 5G सेवाओं की शुरूआत दिवाली यानि 24 अक्टूबर से करने की घोषणा की है। हालांकि जियो ने फोन को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि 5जी सेवाओं के साथ ही रिलायंस जियो फोन को भी लॉन्च कर सकता है। यहां कंपनी लॉन्च के मौके पर कई प्लान भी लॉन्च कर सकती है।
कितनी होगी कीमत
अभी Jio Phone की कीमत की घोषणा भी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि जियो के 4जी फोन की तरह यह भी काफी किफायती होगा। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो फोन 5जी की कीमत 10 हजार से 12 हजार रुपए हो सकती है। हालंाकि एक रिपोर्ट में इसकी कीमत 2500 रुपये होनेे का दावा किया जा रहा है। लेकिन यह कीमत किसी प्राइस बंडल के साथ हो सकता है। मौजूदा 5जी सेगमेंट की बात करें तो जियो फोन 5जी सबसे सस्ता विकल्प हो सकता है।
जियो फोन 5जी के संभावित फीचर्स
जियो फोन 5G के फीचर्स की जानकारी कुछ लीक में सामने आई है। आज के समय में फोन की स्क्रीन का स्टैंडर्ड साइज 6.5 इंच है। माना जा रहा है कि जियो फोन भी इसी साइज में आए। इसमें एचडी स्क्रीन मिल सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिल सकता है। यदि यह फोन 12000 की रेंज में आता है तो इसमें 4जीबी रैम और 32 या 64 जीबी का कॉम्बिनेशन मिल सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Image Source : IndiatvJio5G
Jio 5G के लॉन्च की तारीख की घोषणा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि दिवाली से देश में रिलायंस जियो की 5G सर्विसेस की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस प्रकार जियो 5G की शुरुआत भी 24 अक्टूबर से होगी। मुकेश अंबानी ने घोषणा करते हुए कहा कि देश में सबसे पहले चार महानगरों दिल्ली ,मुंबई चेन्नई और कोलकाता में 5G सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद हर महीने देश के अन्य शहरों में भी 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2023 तक देश के हर गांव में सर्विसेस मिलनी शुरू हो जाएंगी।
Image Source : IndiatvJio5G
JIO Airfiber लाॅन्च करने की घोषणा
आकाश अंबानी ने जियो Airfiber की खासियत बताते हुए कहा कि इसमें लोगों को घर में हाई स्पीड ब्राॅडबैंड बिना किसी वायर के मिलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं में रिलायंस जियो ने भारत को दुनिया के टाॅप 10 देशों के बीच शामिल किया। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज के समय में तीन में दो कस्टमर जियो फाइबर को अपने इंटरनेट की जरूरत के लिए चुनते हैं।
Qualcomm के साथ रिलायंस ने साझेदारी की घोषणा की
मुकेश अंबानी ने फेसबुक, माइक्रोसाॅफ्ट और गूगल के बाद आज Qualcomm के साथ साझेदारी की घोषणा की। मुकेश अंबानी के साथ मंच साझा करते हुए Qualcomm के CEO Cristiano Amon ने कहा कि वे रिलायंस के साथ मिलकर टेक्नोलाॅजी की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने का काम करेंगे।
Latest Business News