नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नेचुरल गैस की कीमतें 8 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। माना जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने के बाद ये फैसला लिया जा सकता है। हालांकि गैस की कीमतें यूएस हेनरी हब बेंचमार्क से तय होती है। पावर, फर्टिलाइजर, पेट्रोकेमिकल्स और गाड़ियों के लिए CNG के तौर पर इस्तेमाल होने वाली नेचुरल गैस की कीमतें बढ़कर 2.7 डॉलर mmBtu यूनिट हो सकती है, जो अभी 2.5 mmBtu है। आपको बता दें कि पिछले दो साल में पहली बार गैस के दाम में बढ़ोतरी होंगी और यह अगले फाइनेंशियल ईयर 2017-18 दूसरी छमाही में रेट्स बढ़कर 3.1 mmBtu तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़े: लॉन्च हुए CNG किट के साथ ऑटोमैटिक स्कूटर, प्रति किलो गैस से तय होगी 130 किमी. की दूरी
अप्रैल-अक्टूबर में तय होती है गैस कीमतें
- 2014 में गैस प्राइसिंग का जो फॉर्मूला सरकार ने तय किया था, उसमें कहा गया था कि साल में दो बार डोमेस्टिक गैस की कीमत में बदलाव होगा।
- पहली बार यह अप्रैल और दूसरी बार अक्टूबर की पहली तारीख को होगा।
- इसके लिए अमेरिका के हेनरी हब, ब्रिटेन के नेशनल बैलेंसिंग प्वाइंट, अलबर्टा (कनाडा) और रूस में गैस की कीमत को आधार बनाया जाएगा।
- इस फॉर्मूले में कहा गया था कि इंटरनेशनल मार्केट में गैस की जो कीमत होगी, वह एक तिमाही बाद भारत में लागू की जाएगी।
- इसलिए इस साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच गैस की जो कीमत तय की जाएगी, उसका आधार 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर 2016 के बीच एवरेज प्राइस होगा।
तस्वीरों में देखिए सीएनजी कार
cng cars
grand-i-10
maruti-wagon-r
alto-k10
tata-nano
tata-indica
पिछले साल अक्टूबर में घटे थे दाम
- पिछली बार 1 अक्टूबर 2016 को गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था। तब दाम को 18 फीसदी घटाकर 2.5 डॉलर mmBtu किया गया था। उससे पहले डोमेस्टिक गैस की कीमत 3.06 डॉलर mmBtu थी। यह चौथी छमाही थी, जिसमें गैस के दाम में कमी हुई थी।
अप्रैल 2016 में 20 फीसदी कम हुई थी कीमतें
- अक्टूबर से पहले 1 अप्रैल 2016 में गैस के दाम में 20 फीसदी की कटौती की गई थी, जिसके बाद यह 3.06 डॉलर mmBtu पर आ गई थी। वहीं, 1 अक्टूबर 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच गैस की कीमत 3.81 डॉलर और उससे पहले के 6 महीनों में 4.66 डॉलर थी।
यह भी पढ़े: मुंबई में CNG की कीमतें बढ़कर 42.32 रुपए प्रति किलोग्राम हुई
अपस्ट्रीम गैस कंपनियों को होगा फायदा
- गैस की कीमत बढ़ने से अपस्ट्रीम गैस कंपनियों यानी इसका प्रॉडक्शन करने वाली फर्म्स को राहत मिलेगी।
- अभी वे जिस कीमत पर गैस बेच रही हैं, उससे उनकी प्रॉडक्शन कॉस्ट भी नहीं निकल पा रही है।
यह भी पढ़े: Costly Gas: दिल्ली में CNG 1.85 रुपए प्रति किलो हुई महंगी, PNG के दाम भी बढ़े
CNG हो जाएगी महंगी
- नेचुरल गैस के दाम में बढ़ोतरी से सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत बढ़ जाएगी।
- इसका बोझ कंपनियां ग्राहकों पर डाल सकती हैं। नेचुरल गैस की कीमत बढ़ने से पावर जेनरेशन और फर्टिलाइजर कंपनियों की फ्यूल कॉस्ट भी बढ़ेगी।
Latest Business News