1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बेटी के खाते में आएंगे 23,09,193 रुपये, जानें सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल कितने रुपये का करना होगा निवेश

बेटी के खाते में आएंगे 23,09,193 रुपये, जानें सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल कितने रुपये का करना होगा निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक निवेश स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र वाली किसी भी लड़की का खाता खुलवाया जा सकता है।

ssy, Sukanya Samriddhi Yojana, Sukanya Samriddhi scheme, ssy interest rate, ssy calculator, investme- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश की लिमिट

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बेटियों के बेहतर भविष्य के उद्देश्य से साल 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। ये योजना सिर्फ बेटियों के लिए शुरू की गई थी, जिसके तहत 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के खाते खोले जाते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों को 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। बताते चलें कि बेटियों को किसी भी दूसरी बचत योजना पर इतना ब्याज नहीं मिलता है। आज हम यहां सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानेंगे, जिसके तहत आपकी बेटी को खाते की मैच्यॉरिटी पर 23,09,193 रुपये मिल सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश की लिमिट

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक निवेश स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र वाली किसी भी लड़की का खाता खुलवाया जा सकता है। SSY खाते में हर साल आपको कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं। इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के नाम से एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में 15 साल तक निवेश करना होता है और खाता खुलवाने की तारीख से 21 साल बाद ये खाता मैच्यॉर हो जाता है। अगर आपकी बेटी 18 साल की हो गई है और आपको उसकी शादी करनी है तो ऐसी परिस्थितियों में भी आप अपनी बेटी का खाता बंद करा सकते हैं, जिसके बाद सारा पैसा आपकी बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।

मैच्यॉरिटी पर 23 लाख रुपये पाने के लिए कितना करना होगा निवेश

बताते चलें कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों के ही खाते खुलवाए जा सकते हैं। हालांकि, जिन परिवारों में जुड़वा बेटियां हों, उस परिवार में 2 से ज्यादा बेटियों के भी खाते खुलवाए जा सकते हैं। आप देश के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। अगर अभी आपकी बेटी की उम्र 1 साल है और आप इसी साल सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाते हैं तो आपकी बेटी को खाता मैच्यॉर होने पर 23,09,193 रुपये मिल सकते हैं, इसके लिए आपको 15 साल तक हर साल 50,000 रुपये का निवेश करना होगा।

Latest Business News