A
Hindi News पैसा मेरा पैसा सिर्फ 8.75% ब्याज दर पर यहां मिल रहा पर्सनल लोन, जानें मिनिमम कितनी सालाना इनकम पर कर सकते हैं अप्लाई?

सिर्फ 8.75% ब्याज दर पर यहां मिल रहा पर्सनल लोन, जानें मिनिमम कितनी सालाना इनकम पर कर सकते हैं अप्लाई?

जानकारों का कहना है कि पर्सनल लोन को जितनी जल्दी हो सके, बैंक को चुका देना चाहिए, क्योंकि इस पर ब्याज दर ज्यादा होने से काफी महंगा पड़ता है। साथ ही ध्यान रखें कि पर्सनल लोन बिल्कुल आखिरी ऑप्शन के तौर पर चुनें।

आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं।- India TV Paisa Image Source : FREEPIK आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप अपनी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बेहतर और सबसे सस्ता पर्सनल लोन तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ महाराष्ट्र मौजूदा समय में महज 8.75 प्रतिशत शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। बैंक का दावा है कि भारत में इससे सस्ता पर्सनल लोन कहीं नहीं है। बता दें, पर्सनल लोन एक ऐसा असुरक्षित लोन होता है जिसको लेने के लिए किसी भी तरह की संपत्ति या गिरवी (कोलेटरल) देने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए यह बड़ी संख्या में लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

लोग अक्सर पर्सलन लोन मेडिकल इमरजेंसी, शादी, यात्रा, शिक्षा या अन्य व्यक्तिगत खर्चों के लिए लेते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। बैंक और वित्तीय संस्थान आपकी आय, क्रेडिट स्कोर और पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर लोन की राशि और शर्तें तय करते हैं।

मिनिमम ₹3 लाख सालाना इनकम है जरूरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महा बैंक पर्सनल लोन स्कीम के तहत अप्लाई करने से पहले समझ लें कि आपकी मिनिमम इनकम कम से कम 3 लाख रुपये होनी चाहिए। अगर आप अप्लाई करते हैं तो बैंक आपसे प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लोन अमाउंट का 1 प्रतिशत + जीएसटी ले रहा है। आप मैक्सिमम 20 लाख रुपये तक पर्सनल लोन ले सकते हैं तो आपकी मंथली इनकम पर भी निर्भर करता है। इसमें किसी गारंटर की जरूरत नहीं है। बैंक ग्राहक से इस लोन पर कोई प्रीपेमेंट पेनाल्टी भी नहीं लेगा। एक बात जान लें कि शुरुआती दर पर पर्सनल लोन आसानी से तब मिलेगा जब, आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक होगा। हालांकि आखिरी फैसला बैंक का होता है।

10 लाख रुपये की कितनी बनेगी EMI?

अगर आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 8.75 प्रतिशत ब्याज पर 10 लाख पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹20,637 रुपये बनेगी। इस तरह, कैलकुलेशन के मुताबिक इस लोन के लिए आप ₹2,38,234 सिर्फ  ब्याज चुकाएंगे।  इसका मतलब हुआ कि बैंक को आखिर में आप कुल ₹12,38,234 लौटाएंगे। 

Latest Business News