A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹15,114 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹15,114 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। ये सरकारी बैंक 7 से 14 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

bob fd, bob 2 years fd, bob 2 years fd interest rate, bob 2 years fd calculator, bob fd interest rat- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹15,114 का फिक्स ब्याज

Bank of Baroda Savings Scheme: पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर शानदार रिटर्न दे रहा है। हालांकि, आरबीआई द्वारा इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बाद फिक्स्ड डिपोजिट पर मिलने वाला ब्याज भी घट गया है। लेकिन, एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दरें अभी भी आकर्षक बनी हुई हैं। मार्केट कैप के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 15,114 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर दे रहा है 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। ये सरकारी बैंक 7 से 14 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की अवधि वाली एफडी पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹15,114 का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,13,763 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 13,763 रुपये शामिल हैं। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,14,888 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 14,888 रुपये शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक (80 साल से ज्यादा उम्र) हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,15,114 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 15,114 रुपये शामिल हैं। 

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News