1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 3 साल की एफडी में ₹1,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन

Bank of Baroda में 3 साल की एफडी में ₹1,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन

बैंक ऑफ बड़ौदा की यह एफडी स्कीम जोखिम नहीं उठाने वाले निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है। सीनियर सिटीजन या सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से ज्यादा ब्याज ऑफर किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें ज्यादा रिटर्न मिल सके।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 3 years fd, Bank of Baroda 3 years fd interest rate, Bank of Barod- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/UIDAIMUMBAI एफडी पर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

Bank of Baroda Savings Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर में एक बार फिर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी। इसी के साथ, इस साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। रेपो रेट में कटौती किए जाने से जहां एक तरफ लोन सस्ता हो गया है, वहीं दूसरी ओर एफडी पर मिलने वाला मुनाफा भी घट गया है। हालांकि, पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अभी तक एफडी की ब्याज दरों में किसी तरह की नई कटौती की घोषणा नहीं की है। बैंक ऑफ बड़ौदा अभी भी अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर पहले की तरह की बंपर ब्याज दे रहा है। आज हम यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर गारंटी के साथ 23,508 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

एफडी पर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। ये सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिन वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र के लोग) को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

1 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 23,508 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 21,341 रुपये शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,144 रुपये मिलेंगे, जिसमें 23,144 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,508 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 23,508 रुपये भी शामिल हैं।

Latest Business News