Bank of Baroda FD Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा, एक सरकारी बैंक है जो अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर अपने ग्राहकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इस सरकारी बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 41,478 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
5 साल की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है।
1,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 41,478 रुपये तक का फिक्स ब्याज
अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,36,690 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 36,690 रुपये शामिल हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,40,784 रुपये मिलेंगे, जिसमें 40,784 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन यानी अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,478 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 41,478 रुपये भी शामिल हैं।
Latest Business News