1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹14,325 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

Canara Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹14,325 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

केनरा बैंक में आप कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। केनरा बैंक एक सरकारी बैंक है, जो एफडी पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

canara bank, canara bank, canara bank fd, canara bank 24 months fd, canara bank 24 months fd interes- India TV Hindi
Image Source : PTI केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

Canara Bank Savings Scheme: इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती होने की वजह से जहां एक तरफ लोन सस्ता हो गया, वहीं दूसरी ओर एफडी की ब्याज दरें भी कम हो गईं। हालांकि, पब्लिक सेक्टक का केनरा बैंक अभी भी अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। आज हम यहां केनरा बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम की डिटेल जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 14,325 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

केनरा बैंक में आप कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। केनरा बैंक एक सरकारी बैंक है, जो एफडी पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक में 2 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

2 साल की एफडी में 1,00,000 जमा करेंगे तो मिलेगा 14,325 रुपये का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,13,205 रुपये मिलेंगे, जिसमें 13,205 रुपये का फिक्स ब्याज है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,14,325 रुपये मिलेंगे, जिसमें 14,325 रुपये का फिक्स ब्याज है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई अप-डाउन नहीं होता है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News