A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹39,750 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

Canara Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹39,750 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

केनरा बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

canara bank, canara bank, canara bank fd, canara bank 60 months fd, canara bank 60 months fd interes- India TV Hindi
Image Source : PTI 1 लाख रुपये जमा करने पर मिल रहा है 39,750 रुपये तक का ब्याज

Canara Bank Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक जब रेपो रेट में कटौती करता है तो लोन की ब्याज दरें भी कम हो जाती हैं। लेकिन, इससे एफडी पर मिलने वाला ब्याज भी कम हो जाता है। इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है, जिसकी वजह से एफडी पर मिलने वाला ब्याज भी कम हो गया है। हालांकि, कई बैंक अभी भी एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक एफडी स्कीम पर अपने ग्राहकों को 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी कराई जा सकती है। यहां हम आपको केनरा बैंक की एक एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर गारंटी के साथ 39,750 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

केनरा बैंक में 5 साल की एफडी पर मिल रहा है 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज

केनरा बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक में 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई अप डाउन नहीं होता है। केनरा बैंक एक सरकारी बैंक है, लिहाजा इसमें आपका एक एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।

5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करने पर मिल रहा है 39,750 रुपये तक का ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 5 साल की एफडी में एक लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,36,354 रुपये मिलेंगे, जिसमें 36,354 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,39,750 रुपये मिलेंगे, जिसमें 39,750 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News