1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,872 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम

PNB में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,872 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

pnb, punjab national bank, pnb fd, pnb 3 years fd, pnb 3 years fd interest rate, pnb 3 years fd calc- India TV Hindi
Image Source : PTI 390 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है पीएनबी

PNB Savings Scheme: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने रेपो रेट में हुई ताजा कटौती के बाद अभी तक एफडी की ब्याज दरें नहीं घटाई हैं। हालांकि, पीएनबी जल्द ही एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बताते चलें कि आरबीआई ने शुक्रवार को रेपो रेट में एक बार फिर 0.25 प्रतिशत की कटौती की है, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत हो गई है। आज हम यहां आपको पीएनबी की एक एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 23,872 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

390 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 390 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

1,00,000 रुपये जमा कर पा सकते हैं 23,872 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और पीएनबी में 3 साल की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,20,983 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 20,983 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 3 साल की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,22,781 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 22,781 रुपये भी शामिल हैं। अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 3 साल की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,872 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 23,872 रुपये भी शामिल हैं।

Latest Business News