1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ शानदार रिटर्न

SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ शानदार रिटर्न

भारतीय स्टेट बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 60 months fd, sbi 60 months fd interest rate, sbi 60 months fd- India TV Hindi
Image Source : AFP वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है एसबीआई

SBI Schemes: भारतीय स्टेट बैंक, भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास न सिर्फ सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, बल्कि इसकी देश भर में सबसे ज्यादा शाखाएं भी हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी योजनाओं पर जबरदस्त मुनाफा दे रहा है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। यहां हम भारतीय स्टेट बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा किए जाएं तो 42,524 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक, 46 दिनों से लेकर 179 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 180 दिनों से लेकर 210 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.65 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक में 1,00,000 जमा करने पर मिलेगा 42,524 रुपये तक का फिक्स ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक में अगर 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 1,35,018 रुपये मिलेंगे, जिसमें 35,018 रुपये का ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,826 रुपये मिलेंगे, जिसमें 41,826 रुपये का ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,42,524 रुपये मिलेंगे, जिसमें 42,524 रुपये का ब्याज शामिल है।

Latest Business News