A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹22,419 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹22,419 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI, अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.30 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

sbi fd, sbi 3 years fd, sbi 3 years fd interest rate, sbi 3 years fd calculator, sbi fd interest rat- India TV Hindi
Image Source : PTI ₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹22,419 का फिक्स ब्याज

SBI Savings Scheme: ये साल एक बड़े तबके के लिए काफी राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर इससे काफी लोगों को निराश भी होना पड़ रहा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल रेपो रेट में अभी तक 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने से जहां एक तरह सभी तरह के लोन सस्ते हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर एफडी जैसी बचत योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज भी घट गया है। हालांकि, बैंकों की कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी पर अभी भी शानदार रिटर्न मिल रहा है। यहां हम आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 22,419 रुपये का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

एसबीआई में एफडी पर मिल रहा है 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI, अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.30 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों की स्पेशल अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹22,419 का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और भारतीय स्टेट बैंक में 3 साल की एफडी में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,20,626 रुपये मिलेंगे, जिसमें 20,626 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और भारतीय स्टेट बैंक में 3 साल की एफडी में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,22,419 रुपये मिलेंगे, जिसमें 22,419 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम पर आपको एक तय समय के बाद गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता है और इसमें कोई आना-कानी नहीं होती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News