A
Hindi News पैसा मेरा पैसा UCO Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹38,042 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

UCO Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹38,042 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

पब्लिक सेक्टर का यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

uco bank, uco bank fd, uco bank fixed deposit, uco bank 5 years fd, uco bank 5 years fd interest rat- India TV Paisa Image Source : HTTPS://X.COM/1981RAHULDEY एफडी खातों पर 7.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूको बैंक

UCO Bank Savings Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एमपीसी मीटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा कर दी। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा जाएगा। आरबीआई ने पिछले साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी। रेपो रेट में इस कटौती की वजह से जहां लोन सस्ता हो गया, वहीं दूसरी ओर, एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें भी कम हो गईं। हालांकि, कई बैंक अभी भी एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आज हम यहां यूको बैंक की एक एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर 38,042 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है।

एफडी खातों पर 7.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूको बैंक

पब्लिक सेक्टर का यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 444 दिनों की एफडी स्कीम पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यूको बैंक अपनी 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत, अपने स्टाफ को 7.45 प्रतिशत और अपने रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिक स्टाफ को 7.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये बैंक 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

1 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 38,042 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूको बैंक में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,34,686 रुपये मिलेंगे, जिसमें 34,686 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूको बैंक में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,38,042 रुपये मिलेंगे, जिसमें 38,042 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद मूल धन के साथ-साथ ब्याज का फिक्स पैसा भी मिल जाता है और इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं होता है।

Latest Business News