1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹39,750 का फिक्स ब्याज, मैच्यॉरिटी पर सीधे खाते में आएंगे पैसे

Union Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹39,750 का फिक्स ब्याज, मैच्यॉरिटी पर सीधे खाते में आएंगे पैसे

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.35 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Union Bank of India, Union Bank of India, Union Bank of India fd, Union Bank of India 5 years fd, Un- India TV Hindi
Image Source : JUSTDIAL 1,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 39,750 रुपये तक का फिक्स ब्याज

Union Bank of India Saving Schemes: पब्लिक सेक्टर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एफडी खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आप कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी करा सकते हैं। यहां हम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 39,750 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

444 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है यूनियन बैंक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.35 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 प्रतिशत का शानदार ब्याज दे रहा है।

1,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 39,750 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,34,686 रुपये मिलेंगे, जिसमें 34,686 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,38,042 रुपये मिलेंगे, जिसमें 38,042 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,39,750 रुपये मिलेंगे, जिसमें 39,750 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Latest Business News