1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹14,325 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

Union Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹14,325 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है, जबकि इसमें अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है।

union bank of india, union bank of india, union bank of india fd, union bank of india 2 years fd, un- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/RAVIKNT440 एफडी पर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

Union Bank of India Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर में एक बार फिर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी। इस ताजा कटौती के बाद, इस साल रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है। रेपो रेट घटाए जाने के बाद बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में भी कटौती कर दी है। पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी 5 दिसंबर से एफडी की ब्याज दरों में संशोधन लागू कर दिया है। आज हम आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 14,325 रुपये का ब्याज कमाया जा सकता है।

एफडी पर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जो केंद्र सरकार के अधीन काम करता है। इस सरकारी बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है, जबकि इसमें अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अब एफडी खातों पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये बैंक 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 6.30 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 2 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर के नागरिक) को 6.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

1,00,000 रुपये जमा करें और पाएं 14,325 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,12,649 रुपये मिलेंगे, जिसमें 12,649 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक में 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,13,764 रुपये मिलेंगे, जिसमें 13,764 रुपये का फिक्स ब्याज है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 2 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 1,14,325 रुपये मिलेंगे, जिसमें 14,325 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Latest Business News