1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹10 लाख जमा करें और पाएं ₹10 लाख रुपये का फिक्स ब्याज, जानें इस सरकारी स्कीम का नाम

₹10 लाख जमा करें और पाएं ₹10 लाख रुपये का फिक्स ब्याज, जानें इस सरकारी स्कीम का नाम

किसान विकास पत्र पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आपका निवेश सालाना आधार पर कंपाउंड होता रहता है। किसान विकास पत्र स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम में आप 1000 रुपये के मिनिमम निवेश से खाता खुलवा सकते हैं।

kvp, kisan vikas patra, kvp scheme, kisan vikas patra scheme, kvp interest rate, kvp maturity, kvp e- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY 10 लाख रुपये जमा करेंगे तो मैच्यॉरिटी पर मिलेंगे कुल 20 लाख रुपये

Best investment schemes: आम लोगों को वित्तीय सुरक्षा देने और उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की स्कीम्स चला रही है। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश कर आप छप्परफाड़ रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं किसान विकास पत्र यानी केवीपी की। केवीपी एक सरकारी योजना है, जिसे पोस्ट ऑफिस चलाता है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार के अधीन आता है, यानी इस स्कीम में किए जाने वाला निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है।

किसान विकास पत्र स्कीम पर सरकार दे रही है 7.5 प्रतिशत का ब्याज

किसान विकास पत्र पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आपका निवेश सालाना आधार पर कंपाउंड होता रहता है। किसान विकास पत्र स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम में आप 1000 रुपये के मिनिमम निवेश से खाता खुलवा सकते हैं। जबकि इसमें मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। आप 100 रुपये के गुणांक में जितना मर्जी उतना पैसा जमा कर सकते हैं। किसान विकास पत्र स्कीम 115 महीने (9 साल और 7 महीने) में मैच्यॉर हो जाती है। इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि मैच्यॉरिटी पर आपका निवेश सीधे-सीधे दोगुना हो जाता है।

10 लाख रुपये जमा करेंगे तो मैच्यॉरिटी पर मिलेंगे कुल 20 लाख रुपये

उदाहरण के लिए, अगर आप इस स्कीम में 10 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर सीधे-सीदे 20 लाख रुपये मिलेंगे। इन 20 लाख रुपये में आपके निवेश के 10 लाख रुपये और ब्याज के 10 लाख रुपये शामिल हैं। बताते चलें कि इस स्कीम में किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं है और आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इस स्कीम के तहत आप सिंगल अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है, जिसमें अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो अपने बच्चे के नाम से भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।

Latest Business News