Bank of Baroda में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹51,050 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 2 साल और 1 दिन से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत से लेकर 7.65 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda Saving Schemes: पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) अपने ग्राहकों को बचत खातों पर बेहतरीन ब्याज दे रहा है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान कर दिया है। आज हम आपको BoB की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 51,050 रुपये का बंपर ब्याज पाया जा सकता है। बताते चलें कि 2 लाख रुपये पर मिलने वाला 51,050 रुपये का ये ब्याज बिल्कुल फिक्स है और आपको गारंटी के साथ ये फायदा मिलेगा।
₹2,00,000 पर ₹51,050 का फिक्स और गारंटीड ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 2 साल और 1 दिन से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत से लेकर 7.65 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 7.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और इस स्कीम में 3 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,47,379 रुपये मिलेंगे। इसमें 47,379 रुपये का फिक्स और गारंटीड रिटर्न शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और इस स्कीम में 3 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आप मैच्यॉरिटी पर कुल 2,51,050 रुपये मिलेंगे। इसमें 51,050 रुपये का फिक्स और गारंटीड रिटर्न शामिल है।
जल्द ही घटने वाली हैं एफडी की ब्याज दरें
देश का ये दूसरा सबसे बड़ा बैंक अपने ग्राहकों के लिए 444 दिनों की एक नई स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है। इस एफडी स्कीम पर भी सामान्य नागरिकों को 7.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बताते चलें कि आरबीआई ने आज रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान कर दिया है। आरबीआई के इस फैसले से लोन की ब्याज दरों के साथ-साथ एफडी (फिक्स्ड डिपोजिट) की ब्याज दरें भी घट जाएंगी। अब धीरे-धीरे सभी बैंक एफडी की ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर देंगे। इसलिए, अगर आप जल्द से जल्द एफडी करा लें तो आप फायदे में रहेंगे।
(Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)