A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाते खुलवाए जा सकते हैं। ये बैंक एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 36 months fd, Bank of Baroda 36 months fd interest rate, Bank of B- India TV Hindi
Image Source : X.COMUIDAIMUMBAI ₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज

Bank of Baroda Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा एक सरकारी बैंक है जो केंद्र सरकार के अधीन सेवाएं प्रदान करता है। ये सरकारी बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाते खुलवाए जा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम के आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 23,508 रुपये का फिक्स और गारंटीज ब्याज प्राप् कर सकते हैं।

3 साल की एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक का मिल रहा है ब्याज

एफडी खातों पर ग्राहकों को एक तय समय के बाद फिक्स ब्याज के साथ पूरा मूल धन वापस मिल जाता है। पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों की अवधि वाली एफडी पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 444 दिन वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र के लोग) को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से कम है और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 21,341 रुपये शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,144 रुपये मिलेंगे, जिसमें 23,144 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,508 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 23,508 रुपये भी शामिल हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News