Canara Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक एफडी स्कीम पर अपने ग्राहकों को गजब का रिटर्न दे रहा है। केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी कराई जा सकती है। केनरा बैंक में अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाते खुलवाए जा सकते हैं। ये सरकारी बैंक एफडी यानी फिक्स्ड डिपोजिट पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको केनरा बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें 2 लाख रुपये जमा कर 45,201 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।
केनरा बैंक में 3 साल की एफडी पर मिल रहा है 6.85 प्रतिशत तक का ब्याज
केनरा बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक में 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.85 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई अप-डाउन नहीं होता है।
3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करने पर मिल रहा है 45,201 रुपये तक का ब्याज
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,42,682 रुपये मिलेंगे, जिसमें 42,682 रुपये का फिक्स ब्याज है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,44,479 रुपये मिलेंगे, जिसमें 44,479 रुपये का फिक्स ब्याज है और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,45,201 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 45,201 रुपये शामिल हैं।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
Latest Business News