Canara Bank FD Schemes: केनरा बैंक, एक सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम केनरा बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।
एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है केनरा बैंक
केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 555 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक 555 दिनों वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ऊपर) को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का शानदार ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि केनरा बैंक सिर्फ 444 दिन और 555 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर ही सुपर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।
2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज
अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,72,708 रुपये मिलेंगे, जिसमें 72,708 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं, यानी आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है और आप केनरा बैंक में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,79,500 रुपये मिलेंगे, जिसमें 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।
रेपो रेट घटने की वजह से प्रभावित हुईं एफडी की ब्याज दरें
बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की बड़ी कटौती की थी। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने की वजह से जहां होम लोन, कार लोन समेत सभी लोन सस्ते हो गए, तो वहीं दूसरी ओर एफडी पर मिलने वाला रिटर्न भी कम हो गया। रेपो रेट घटाए जाने की वजह से सभी बैंकों ने एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दरें भी घटा दी थीं।
Latest Business News