A
Hindi News पैसा मेरा पैसा Indian Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹79,500 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

Indian Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹79,500 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 2.80 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

indian bank fd, indian bank 5 years fd, indian bank 5 years fd interest rate, indian bank 5 years fd- India TV Paisa Image Source : PTI एफडी पर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है इंडियन बैंक

Indian Bank Savings Scheme: इंडियन बैंक, एक सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 2.80 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। आज हम इंडियन बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 79,500 रुपये तक की फिक्स कमाई की जा सकती है।

5 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 6.50 प्रतिशत का ब्याज

इंडियन बैंक 7 दिनों की एफडी पर सबसे कम 2.80 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है और 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (Ind Secure Product) पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र के लोग) को 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.50 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें और पाएं 79,500 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर इंडियन बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,69,371 रुपये मिलेंगे। इस अमाउंट में 69,371 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और इंडियन बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से कुल 2,76,084 रुपये मिलेंगे, जिसमें 76,084 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और इंडियन बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,79,500 रुपये मिलेंगे, जिसमें 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत ग्राहकों को एक तय समय के बाद गारंटीड फिक्स ब्याज मिलता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News