A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB की इस स्कीम में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹49,943 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

PNB की इस स्कीम में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹49,943 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

pnb fd, pnb 3 year fd, pnb 3 year fd interest rate, pnb 3 year fd calculator, pnb fd interest rate, - India TV Hindi
Image Source : PIXABAY 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज दे रहा है पीएनबी

PNB savings scheme: पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी एक सरकारी बैंक है, जो केंद्र सरकार के अधीन काम करता है। मार्केट कैप के लिहाज से पीएनबी देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पीएनबी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है, जिसमें निवेश कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम आपको पीएनबी की एक ऐसी बचत स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप 2 लाख रुपये जमा कर 49,943 रुपये का फिक्स और गारंटीड ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, हम पीएनबी की एफडी स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं।

3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज दे रहा है पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 2 साल और एक दिन से लेकर 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक की 3 साल वाली एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,46,287 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 46,287 रुपये शामिल हैं।

₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹49,943 का फिक्स ब्याज

अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक की 3 साल वाली एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,49,943 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 49,943 रुपये शामिल हैं। बताते चलें कि एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ग्राहकों को एक फिक्स और गारंटीड ब्याज मिलता है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के इस दौर में आज भी देश का एक बड़ा तबका एफडी को ही सबसे सुरक्षित निवेश मानता है, क्योंकि इसमें शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं होता है और आपको गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है।

Latest Business News