1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज, सरकार की गारंटी के साथ

SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज, सरकार की गारंटी के साथ

भारतीय स्टेट बैंक 7 दिनों की सबसे कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे कम 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 72 months fd, sbi 72 months fd interest rate, sbi 72 months fd- India TV Hindi
Image Source : AFP एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है एसबीआई

SBI FD Schemes: भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बचत खातों पर जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में ज्यादा से ज्यादा 10 साल की अवधि के लिए एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। आज हम जानेंगे कि कैसे एसबीआई में 2 लाख रुपये जमा कर 1,05,983 का फिक्स ब्याज पाया जा सकता है। बताते चलें कि एसबीआई एक सरकारी बैंक है, जिस पर सरकार का पूरा कंट्रोल होता है। लिहाजा, इसकी सभी स्कीम पर गारंटीकृत रिटर्न मिलता है।

एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर कम से कम 3.05 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.15 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक 7 दिनों की सबसे कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे कम 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये बैंक 46 दिनों से लेकर 179 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 180 दिनों से लेकर 210 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.65 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल से लेकर 10 साल तक की सबसे लंबी अवधि वाले एफडी खातों पर 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

₹2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹1,05,983 तक का फिक्स ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक में अगर 6 साल वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 86,747 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,86,747 रुपये मिलेंगे अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 6 साल वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 3,04,184 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1,04,184 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 6 साल वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 3,05,983 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1,05,983 रुपये का ब्याज शामिल है।

Latest Business News