1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI की स्कीम में ₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹32,044 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

SBI की स्कीम में ₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹32,044 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

स्टेट बैंक अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.00 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

sbi, sbi fd, sbi fd rates, SBI 2 years fd, SBI 2 years fd interest rate, SBI 2 years fd calculator, - India TV Hindi
Image Source : PTI 2 लाख रुपये जमा करेंगे तो मिलेगा 32,044 रुपये का फिक्स ब्याज

SBI Savings Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बचत योजनाओं में खाता खोलता है। ये सरकारी बैंक ग्राहकों को बचत योजनाओं पर बेहतरीन ब्याज भी ऑफर कर रहा है। भारत में आज भी देश की आबादी का एक बड़ा वर्ग सबसे सुरक्षित निवेश के लिए एफडी (Fixed Deposit) पर ही भरोसा करते हैं। आज हम यहां आपको एसबीआई की ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप 2 लाख रुपये जमा कर सीधे-सीधे 29,776 रुपये से लेकर 32,044 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है एसबीआई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। स्टेट बैंक अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.00 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

2 लाख रुपये जमा करेंगे तो मिलेगा 32,044 रुपये का फिक्स ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक की इस एफडी स्कीम में अगर आप 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 29,776 रुपये से लेकर 32,044 रुपये तक का फिक्स और गारंटीड ब्याज मिलेगा। अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से कम है और आप एसबीआई की इस एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको सीधे-सीधे 29,776 रुपये का फिक्स और गारंटीड ब्याज मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है तो आपको 2 लाख रुपये जमा करने पर 32,044 रुपये का फिक्स और गारंटीड ब्याज मिलेगा।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

Latest Business News