1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

भारतीय स्टेट बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 5 years fd, sbi 5 years fd interest rate, sbi 5 years fd calcu- India TV Hindi
Image Source : PTI 2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 85,049 रुपये तक का फिक्स

SBI FD Schemes: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI (भारतीय स्टेट बैंक) अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद एसबीआई सहित तमाम बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी, जिसकी वजह से बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरें घटा दी थीं। हालांकि, ब्याज दरों में कटौती के बावजूद एसबीआई की एफडी स्कीम पर आकर्षक रिटर्न दे रहा है।

एसबीआई में खुलवाई जा सकती है 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी

भारतीय स्टेट बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। एसबीआई 5 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। एसबीआई 80 साल से ऊपर के अति वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 7.15 प्रतिशत का बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है।

2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 85,049 रुपये तक का फिक्स

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,70,035 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके ब्याज के फिक्स 70,035 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,83,652 रुपये मिलेंगे। इसमें 83,652 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,049 रुपये मिलेंगे, जिसमें 85,049 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है।

Latest Business News