1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आप कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं।

union bank of india, union bank of india, union bank of india fd, union bank of india 24 months fd, - India TV Hindi
Image Source : UNION BANK OF INDIA 2,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर मिलेगा 30,908 रुपये का फिक्स ब्याज

Union Bank of India Savings Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई ने फरवरी, अप्रैल और जून में रेपो रेट घटाया था। लेकिन अगस्त में रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया गया। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरें भी घटा दी थीं। पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में कटौती की थी। हालांकि, यूनियन बैंक में अभी भी एफडी शानदार ब्याज मिल रहा है। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एफडी पर मिल रहा है अधिकतम 7.35 प्रतिशत का ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आप कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जो एफडी पर 3.40 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। आज हम यहां आपको यूनियन बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 30,908 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

2 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है ये सरकारी बैंक

पब्लिक सेक्टर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.25 का ब्याज मिल रहा है।

2,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर मिलेगा 30,908 रुपये का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,27,528 रुपये मिलेंगे, जिसमें 27,528 रुपये का फिक्स ब्याज है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,776 रुपये का फिक्स ब्याज है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 2,30,908 रुपये मिलेंगे, जिसमें 30,908 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News