1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में ₹5 लाख जमा करें और पाएं ₹2,24,974 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम का नाम और बाकी डिटेल्स

Post Office में ₹5 लाख जमा करें और पाएं ₹2,24,974 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम का नाम और बाकी डिटेल्स

टीडी खाते में एकमुश्त राशि जमा कराई जाती है, जिस पर आपको जबरदस्त ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टीडी खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस इन अलग-अलग अवधि के टीडी खातों पर क्रमश: 6.9 प्रतिशत, 7.0 प्रतिशत, 7.1 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

td, time deposit, post office time deposit, post office time deposit scheme, post office 2 years tim- India TV Hindi
Image Source : सांकेतिक तस्वीर (FREEPIK) 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए खोला जा सकता है टीडी खाता

Post Office Saving Schemes: बचत खाते, एफडी खाते, आरडी खाते जैसे बचत खाते सिर्फ बैंकों में ही नहीं बल्कि डाकघर में भी खोले जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डाकघर अपने ग्राहकों को बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। आज हम आपको डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको न सिर्फ बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा, बल्कि इस स्कीम में आपके पैसों को सरकार की पूरी सुरक्षा भी मिलेगी। यहां हम पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपोजिट (TD) की बात कर रहे हैं।

1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए खोला जा सकता है टीडी खाता

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम बिल्कुल बैंकों की एफडी की तरह होती है। टीडी खाते में एकमुश्त राशि जमा कराई जाती है, जिस पर आपको जबरदस्त ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टीडी खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस इन अलग-अलग अवधि के टीडी खातों पर क्रमश: 6.9 प्रतिशत, 7.0 प्रतिशत, 7.1 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। पोस्ट ऑफिस 5 साल की टीडी पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। टीडी खाते को सिर्फ 1000 रुपये के साथ खुलवाया जा सकता है, जबकि इसमें अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। यानी, आप इसमें जितना मर्जी उतना पैसा जमा करा सकते हैं।

5 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर मिलेगा 2.25 लाख रुपये का ब्याज

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में अगर आप 5 लाख रुपये जमा कराते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 7,24,974 रुपये मिलते हैं। इसमें आपके द्वारा जमा किए गए 5,00,000 रुपये के साथ 2,24,974 रुपये का शुद्ध और फिक्स ब्याज भी शामिल है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। पोस्ट ऑफिस, भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन काम करता है। लिहाजा, पोस्ट ऑफिस में जमा होने वाला आपका एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।

Latest Business News