1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. HDFC Bank से ₹70 लाख का होम लोन चाहिए? जानें कितनी होनी चाहिए मिनिमम मंथली सैलरी और CIBIL स्कोर

HDFC Bank से ₹70 लाख का होम लोन चाहिए? जानें कितनी होनी चाहिए मिनिमम मंथली सैलरी और CIBIL स्कोर

अगर आपका पिछला कोई लोन नहीं चल रहा है और एक निश्चित मंथली इनकम है तो बेहतर सिबिल स्कोर होने पर होम लोन मिलना आसान हो जाता है। बैंक ऐसे ग्राहकों का एप्लीकेशन जल्द अप्रूव करते हैं।

अगर आपका सिबिल स्कोर कमजोर है तो आपको महंगे ब्याज पर होम लोन लेना पड़ सकता है।- India TV Hindi
Image Source : CANVA अगर आपका सिबिल स्कोर कमजोर है तो आपको महंगे ब्याज पर होम लोन लेना पड़ सकता है।

अगर आप एचडीएफसी बैंक से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बैंक आपकी पात्रता किन आधारों पर तय करता है। आपकी मासिक आय, उम्र, क्रेडिट स्कोर, मौजूदा वित्तीय दायित्व, क्रेडिट इतिहास, और आपकी रिटायरमेंट एज जैसे कई महत्वपूर्ण कारक इस प्रक्रिया में भूमिका निभाते हैं। एचडीएफसी बैंक वर्तमान में 7.90% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन की पेशकश कर रहा है। यह "शुरुआती दर" उस न्यूनतम ब्याज दर को दर्शाती है, जो बैंक द्वारा पात्र ग्राहकों को ऑफर की जाती है। हालांकि, यह दर आपके क्रेडिट प्रोफाइल और लोन राशि जैसे अन्य मापदंडों पर भी निर्भर कर सकती है।

कितनी होनी चाहिए मिनिमम मंथली सैलरी

एचडीएफसी बैंक होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप 20 साल के लिए बैंक से 70 लाख रुपये होम लोन लेना चाहते हैं तो कैलकुलेश के मुताबिक, आपकी कम से कम मंथली सैलरी ₹1,05,670 होनी चाहिए। तब जाकर आप मैक्सिमम ₹70,00,372 होम लोन पाने के पात्र कहलाएंगे। यह पात्रता 7.90% ब्याज दर के हिसाब से 20 साल की अवधि के लिए है और यह तब मिलेगा जब आपका पिछला कोई लोन या बकाया नहीं हो।

यहां यह भी समझ लीजिए कि शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन आपको तभी मिलेगा जब आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा होगा। हालांकि आखिरी फैसला बैंक लेते हैं। एक और बात होम लोन पाने के लिए कम से कम आपका सिबिल स्कोर 750 या इससे ऊपर होना चाहिए। 

कितनी बनेगी 20 साल के लिए ईएमआई

एचडीएफसी होम लोन कैलकुलेशन के हिसाब से अगर आपको 7.90 प्रतिशत की ब्याज दर पर होम लोन मिल रहा है तो 20 साल की रीपेमेंट अवधि के लिए 70 लाख रुपये होम पर आपकी मंथली ईएमआई ₹58,119 बनेगी। कैलकुलेशन के मुताबिक, इस होम लोन पर ₹69,48,187 आपको सिर्फ ब्याज के तौर पर चुकाना होगा।

इस तरह, एचडीएफसी बैंक को आखिर में आपको कुल ₹1,39,48,559 लौटाने होंगे। यहां यह समझ लें कि अगर आपका सिबिल स्कोर कमजोर है तो आपको महंगे ब्याज पर होम लोन लेना पड़ सकता है और इसकी ईएमआई भी अधिक बनेगी। रीपेमेंट की अवधि आप जितनी कम रखेंगे ब्याज उतना कम चुकाएंगे। 

Latest Business News