भारतीय स्टेट बैंक (SBI), देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई के पास न सिर्फ सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, बल्कि इस सरकारी बैंक के पास सबसे ज्यादा ब्रांच भी हैं। इतना ही नहीं, मार्केट कैप के लिहाज से भी ये देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां हम जानेंगे कि भारतीय स्टेट बैंक 180 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है और एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों को कितना रिटर्न मिलेगा?
SBI में 180 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक अलग-अलग अवधि वाली फिक्स्ड डिपोजिट (FD) स्कीम पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 180 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 5.65 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न
भारतीय स्टेट बैंक 180 दिन की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 5.65 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 180 दिन की एफडी स्कीम पर 6.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 180 दिन के एफडी खाते पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। एसबीआई की इस एफडी स्कीम में अधिकतम 2,99,99,999 रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
Image Source : sbiएसबीआई एफडी रेट्स
वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है ऑफर
भारतीय स्टेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, अति वरिष्ठ नागरिकों यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। बताते चलें कि देश का सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत वृष्टि पर सामान्य ग्राहकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
ये भी पढ़ें
2 अक्टूबर को 'No UPI Day' मनाएंगे मोबाइल फोन विक्रेता, QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार
Latest Business News