1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में 444 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने साल के लिए खुल सकता है खाता

PNB में 444 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने साल के लिए खुल सकता है खाता

पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

PNB, PNB fd rates, PNB 91 days fd rates, PNB fd interest rates- India TV Hindi
Image Source : AFP पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर बंपर ब्याज दे रहा है। देश का प्रमुख सरकारी बैंक एफडी खातों पर अपने ग्राहकों 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक में कम-से-कम 7 दिनों की छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस बैंक में अधिकतम 10 सालों की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक में 444 दिनों के एफडी खाते पर कितना ब्याज मिल रहा है?

PNB में 444 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 444 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।

Image Source : pnbपीएनबी एफडी रेट्स

एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को क्या मिलेंगे फायदे 

पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.30 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। बताते चलें कि सुपर सीनियर सिटीजन्स के मामले में अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं।

देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है पीएनबी

ग्राहकों की संख्या के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पंजाब नेशनल बैंक ने आखिरी बार 1 जून, 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। पंजाब नेशनल बैंक के अलावा, देश के बाकी बैंकों द्वारा एफडी खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरें, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रेपो रेट पर निर्भर करती हैं।

ये भी पढ़ें

7 सितंबर को रद्द रहेंगी बिहार की ये 10 ट्रेनें, पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से बंद किया गया रेल ब्रिज

Latest Business News