1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के साथ मिलकर Post Office की MIS स्कीम में ₹4,00,000 जमा करें तो हर महीने कितना मिलेगा ब्याज

Wife के साथ मिलकर Post Office की MIS स्कीम में ₹4,00,000 जमा करें तो हर महीने कितना मिलेगा ब्याज

पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। मंथली इनकम स्कीम में कम से कम 1000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
Image Source : INDIA POST पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिल रहा है शानदार ब्याज

Post Office MIS Scheme: देश के आम नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग्स स्कीम चला रहा है। पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में MIS यानी मंथली इनकम स्कीम एक शानदार और काफी पसंद की जाने वाली स्कीम है। इस स्कीम के तहत आपको एकमुश्त निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने एक फिक्स ब्याज मिलता रहता है। आज हम यहां जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो हर महीने कितने रुपये का ब्याज मिलेगा।

एमआईएस स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का ब्याज

पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। मंथली इनकम स्कीम में कम से कम 1000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। जबकि, आप इसमें 9 लाख रुपये का अधिकतम निवेश भी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम के तहत आप जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये भी जमा कर सकते हैं। एसआईएस स्कीम के तहत, जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है।

5 साल में मैच्यॉर हो जाता है एमआईएस खाता

एमआईएस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार ही निवेश करना होता है, जिसके बाद आपके बैंक खाते में हर महीने ब्याज का फिक्स पैसा आना शुरू हो जाता है। ये स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी पर आपके एमआईएस खाते में जमा सारे पैसे, आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। आप इस स्कीम में अपनी वाइफ के साथ मिलकर आसानी से जॉइंट खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप अपनी वाइफ के साथ मिलकर इस स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो आपके बैंक खाते में हर महीने 2,467 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा।

एमआईएस खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में होना चाहिए बचत खाता

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का बचत खाता भी होना चाहिए। अगर पोस्ट ऑफिस में आपका कोई बचत खाता नहीं है तो आपको पहले बचत खाता खुलवाना होगा, जिसके बाद ही आप मंथली इनकम स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है, क्योंकि पोस्ट ऑफिस एक सरकारी विभाग है, जिसे केंद्र सरकार कंट्रोल करती है।

Latest Business News